Breaking Newsअन्य

विश्व ध्यान दिवस पर छतरपुर पुलिस का विशेष आयोजन, सभी थानों में होगा सामूहिक ध्यान कार्यक्रम

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 – विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों एवं थानों में सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में छतरपुर पुलिस लाइन में “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोच का विकास और कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता बढ़ाना है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पुलिस लाइन में संचालित कार्यक्रम में उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related posts

युवा यादव महासभा की जल अभिषेक पद यात्रा जटाशंकर धाम रवाना!

khabarsamayper

अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छतरपुर पुलिस ने 144 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी:12वीं पास उम्मीदवार 17 जून तक करें अप्लाई —

khabarsamayper

Leave a Comment