Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से लूट, 24 घंटे बाद भी बदमाश फरार

ग्वालियर में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करते हुए एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
दो अज्ञात बदमाशों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंदा रामानी को चेकिंग का डर दिखाया और उनसे करीब 3 लाख रुपये कीमत की दो तोला सोने की चूड़ियां लूट लीं।

घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

इस घटना के बाद शहर में बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी खुद को पुलिस बताकर चेकिंग करे तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।

Related posts

सातारा (फलटन) में मिनी-बस डिवाइडर से टकराई, 1 की मौत, वीडियो वायरल

khabarsamayper

M PLUS CINE is ready to go on the floor for a shoot with their two new songs with Gautam Gulati, Akshita Mudgal & Karanvir Bohra.

Admin

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण परिवार के घर किया रात्रि भोजन

khabarsamayper

Leave a Comment