Breaking Newsअन्य

सागर में मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठाकुर बाबा पहाड़ी से अवैध शराब का जखीरा जब्त

सागर जिले की मोतीनगर थाना पुलिस ने खुरई रोड स्थित ग्राम गढ़ोली खुर्द के पास ठाकुर बाबा पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 84 हजार 80 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए

khabarsamayper

महाराजपुर में 8 साल पुराने मारपीट मामले का स्थाई वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

गढ़ी मलहरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध वसूली और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment