अन्य

₹5000 के इनामी NDPS आरोपी शिवम सेन गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता

₹5000 के इनामी NDPS आरोपी शिवम सेन गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में ₹5000 के इनामी फरार आरोपी शिवम उर्फ शिवानंद सेन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाना है।

दरअसल, सितंबर 2024 में थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गठेवरा में पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ आरोपी पियूष बुंदेला को गिरफ्तार किया था, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में आरोपी शिवम सेन फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी
शिवम उर्फ शिवानंद सेन पिता अनंत राम सेन, निवासी ग्राम कदारी, थाना सिविल लाइन
को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एवं एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर होती है।

इस प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी अमित दुबे की तलाश पुलिस द्वारा लगातार जारी है।

इस सफलता में
नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में,
थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह,
उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया,
आरक्षक पहाड़ सिंह, हरि शरण यादव
एवं पूरी पुलिस टीम
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए “न्याय पथ अभियान” लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत हो रही है।

Related posts

UPSSSC PET 2025: अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट और टाइमिंग

khabarsamayper

गलत अंग्रेजी पढ़ाने वाला शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

khabarsamayper

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री Govind Singh Rajput ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है

khabarsamayper

Leave a Comment