अन्य

हनुमान जन्मोत्सव पर सटई में निकली भव्य शोभायात्रा | फूलों से हुआ स्वागत, उमड़ा जनसै

सटई नगर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा भभूतिया टीक मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंचकर सम्पन्न हुई।

पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भगवान श्रीराम के दरबार की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी फूल बरसाकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

📍 स्थान: सटई

Related posts

फरार आरोपियों पर शिकंजा: छतरपुर पुलिस ने घोषित किए इनाम, कई बदमाश गिरफ्तार

khabarsamayper

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग, 2 की जिंदा जलकर मौत

khabarsamayper

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन

khabarsamayper

Leave a Comment