अन्य

अवैध 315 बोर कट्टा, कारतूस और मॉडिफाइड बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

अवैध 315 बोर कट्टा, कारतूस और मॉडिफाइड बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिजावर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कस्बा बिजावर से एक आरोपी को 315 बोर के अवैध कट्टे, कारतूस और मॉडिफाइड मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। बीते कुछ समय में छतरपुर जिले में 490 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है, साथ ही अवैध हथियार निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्यवाही की गई है।

थाना बिजावर पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान बंधियन मोहल्ला, बिजावर में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बाईपास पुलिया के पास पहुंची, जहां एक मोटरसाइकिल पर बैठे संदेही को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध कट्टा, एक कारतूस तथा एक मॉडिफाइड स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गौरव तिवारी पिता राममिलन तिवारी, निवासी वार्ड क्रमांक 8, रतनगंज मोहल्ला, बिजावर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत विवेचना की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्यवाही एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डीएसपी (पी) हर्ष राठौर, उप निरीक्षक कमलजीत सिंह मावई, सहायक उप निरीक्षक किशनलाल बेन, प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, जुगलकिशोर, एवं आरक्षक दुर्गेश कुमार, अमित सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रदीप सहित पूरी पुलिस टीम की सतर्कता से सफल हुई।

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से आगे — सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “उपलब्धियों का स्तर काफी श्रेष्ठ, लक्ष्य श्रेष्ठतम”

khabarsamayper

आगरा में सनसनीखेज़ मामला: सालों ने ‘क्लेशी जीजा’ को बांधकर डाला कार की डिग्गी में

khabarsamayper

ग्वालियर: दो सगी बहनों से दुष्कर्म के आरोपी मौसेरा भाई और उसका दोस्त गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment