अन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरवई में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरवई में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरवई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 800 ग्राम गांजा, अपाचे मोटरसाइकिल और ₹6,000 नगद राशि जब्त की है।

पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान रानीखेड़ा–खुड़ेही रोड पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल से जा रहे दो संदिग्धों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पूछताछ में गांजा विक्रेता की पहचान भी हुई, जिसके बाद तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. रविराज उर्फ रवि खंगार – निवासी सरवई

  2. बबलू पटेल – निवासी ग्राम ओदी

  3. प्रेम नारायण पटेल – निवासी अम्हापुरवा (विक्रेता)

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सरवई में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के निर्देशन में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव, एएसआई बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक जुनैद खान, आरक्षक पवन लोधी, हफीज खान सहित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक माह में जिले के विभिन्न थानों में 200 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। वहीं अब तक 1100 किलो से अधिक गांजा, 52 क्विंटल अफीम के पौधे, हजारों नशीली गोलियां, सिरप और अवैध शराब जब्त की जा चुकी है।


Related posts

सुशासन और लोककल्याण हमारी सरकार की पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

10 साल पहले की लव मैरिज का दर्दनाक अंत, शक में पति ने पत्नी का गला दबाकर दी मौत

khabarsamayper

आगरा में मासूम से दरिंदगी करने वाले दो दोषियों को फांसी की सजा

khabarsamayper

Leave a Comment