Breaking Newsअन्य

इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला की बस में लगी आग, पटेल ब्रिज के नीचे मचा हड़कंप

इंदौर के पटेल ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विधायक गोलू शुक्ला की बस में अचानक आग लग गई। बस से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं के दौरान अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

नवरात्र पर्व आस्था और परंपरा का उत्सव और नारी शक्ति के सम्मान एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा।

khabarsamayper

डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment