अन्य

सड़क सुरक्षा अभियान: ईशानगर थाना क्षेत्र में दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरण, वाहनों में लगाए गए रेडियम

सड़क सुरक्षा अभियान: ईशानगर थाना क्षेत्र में दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरण, वाहनों में लगाए गए रेडियम


छतरपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आमजन को जागरूक करने हेतु विभिन्न सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

“ग्राम सुरक्षा पथ” अभियान के अंतर्गत थाना ईशानगर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ईशानगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड, दिल्ली के सहयोग से आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, इसके लाभ तथा हेलमेट का उपयोग न करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा सभी चालकों से अपील की गई कि वे यात्रा के दौरान सदैव हेलमेट धारण करें और यातायात नियमों का पालन करें।

साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत क्षेत्र से गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया एवं कृषि वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि) में रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से रेडियम पट्टियां लगाई गईं, जिससे अंधेरे में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल, ईशानगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड, दिल्ली के सदस्य एवं थाना ईशानगर की पुलिस टीम उपस्थित रही। छतरपुर पुलिस ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related posts

पीथमपुर में ₹850 करोड़ का निवेश, दो नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

khabarsamayper

लखनऊ में 23 वर्षीय अलमास सिद्दीकी की धारदार हथियार से हत्या, कीचड़ में मिला शव

khabarsamayper

बालाघाट में 4 हजार युवाओं को मिला रोजगार, CM डॉ. यादव ने सौंपे नियुक्ति पत्र

khabarsamayper

Leave a Comment