छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपौरा कला गांव में खौलती चाय गिरने से 6 माह का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय बच्चे की मां घर में नवरात्रि की पूजा कर रही थीं। हादसे के बाद मासूम को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत को लेकर आगे की जानकारी सामने आना बाकी है।
