Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का बैंक, कियोस्क व एटीएम स्थलों पर सुरक्षा निरीक्षण, संदिग्धों पर कड़ी नजर

छतरपुर। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक, कियोस्क सेंटर और एटीएम स्थलों का लगातार निरीक्षण एवं चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संबंधित स्थलों का भ्रमण कर बैंक अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी दिशा और कार्यशीलता की भी जांच की गई।
पुलिस ने बैंक प्रबंधन, गार्ड और कियोस्क संचालकों से अपील की कि संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related posts

एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर

khabarsamayper

ग्वालियर में 6 घंटे में शराब दुकानों पर दो बार फायरिंग, मुफ्त शराब और गुंडा टैक्स को लेकर मचा हड़कंप

khabarsamayper

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी: छतरपुर में फाइनल परेड रिहर्सल संपन्न, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

khabarsamayper

Leave a Comment