Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की पहल: जमीनी विवादों के समाधान हेतु गुलगंज व सटई में विशेष शिविर आयोजित

छतरपुर जिले में जमीनी विवादों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल जिला कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में की जा रही है।

इसी क्रम में आज अनुभाग बड़ामलहरा अंतर्गत थाना गुलगंज एवं अनुभाग बिजावर अंतर्गत थाना सटई में विशेष शिविर आयोजित किए गए। थाना गुलगंज में तहसीलदार बड़ामलहरा विशंभर सिंह एवं तहसीलदार बिजावर अभिनव शर्मा की उपस्थिति में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अर्पित पाराशर मौजूद रहे। वहीं थाना सटई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एन. पटेरिया, राजस्व निरीक्षक हरिमोहन नायक एवं सुरेश प्रसाद रावत सहित संबंधित हल्का पटवारी व सरपंच उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी भूमि संबंधी समस्याएं व शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर ही कई प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया। शेष लंबित मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस व प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और जमीनी विवादों का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जा सकेगा।

Related posts

छतरपुर में नवरात्रि व विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

khabarsamayper

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, तीन महीने में करीब 1300 रुपये की बढ़ोतरी

khabarsamayper

जल संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें सभी राज़नैतिक दल – बबिता राजपूत जल सहेलियों के द्वारा बुन्देलखण्ड के विशेष सन्दर्भ में जारी किया गया जन घोषणा पत्र

khabarsamayper

Leave a Comment