Breaking Newsअन्य

ग्वालियर क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार ठगी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने विभागों में लग्जरी वाहनों के अटैचमेंट के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कर कारें हायर कर हड़पने वाले 23 वर्षीय जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभय भदौरिया के रूप में हुई है, जो बीए पास है और दो वर्ष पहले तक टिफिन सेंटर का संचालन करता था।
आरोपी खुद को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर बताकर लोगों पर भरोसा जमाता था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनियों और सरकारी विभागों के नाम पर लग्जरी कारें हायर करता और उन्हें 2 से 5 लाख रुपये में गिरवी रख देता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फेक मालिक बनकर दस्तावेज तैयार करता था और एक 7 सीटर कार का किराया 85 हजार रुपये तक देता था। इस तरीके से वह अब तक 50 से अधिक कारें ठगने की कोशिश कर चुका था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर 17 लग्जरी कारें बरामद की हैं।

Related posts

दीपावली पर आएंगे, त्यौहार मनाएंगे और वोट भी डालेंगे जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरभाष पर जिले से बाहर काम करने गए मतदाताओं से की बात

khabarsamayper

दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का वैभव: CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 370 करोड़ की सौगात

khabarsamayper

50 वर्षीय महिला को 62 वर्ष का बताकर नौकरी से किया बेदखल

khabarsamayper

Leave a Comment