Breaking Newsअन्य

छतरपुर में जंगली जानवर का हमला, महिला को जंगल की ओर घसीटने की कोशिश

छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पल्कोहां गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उस पर शेर ने हमला किया था।
पीड़िता के अनुसार, जंगली जानवर ने उसे पकड़कर जंगल की ओर खींचना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद जानवर महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
हमले में महिला घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Related posts

कलेक्टर ने आकाशवाणी तिराहे से छत्रसाल चौक तक पैदल निरीक्षण किया सड़क चौराहों की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

khabarsamayper

बारिश से आपात स्थिति में फंसे होने पर 1079 पर कॉल करें : कलेक्टर

khabarsamayper

4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

khabarsamayper

Leave a Comment