Breaking Newsअन्य

टीकमगढ़ में पशु क्रूरता का मामला, मृत बछड़े का सिर गोशाला की दीवार पर टांगा

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पशु क्रूरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पशुपालक ने मृत बछड़े का सिर काटकर गोशाला की दीवार पर टांग दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
मामले के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पशुपालक की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का चौथा दिन, छतरपुर पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं

khabarsamayper

khabarsamayper

Leave a Comment