Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस की सख्ती: पुराने अपराधियों की कड़ी निगरानी, दोबारा अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अवैध हथियारों में लिप्त रहे अपराधियों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाश और हिस्ट्रीशीटरों को थानों में तलब कर उन्हें सख्त समझाइश दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जमानत पर बाहर आए आरोपी शर्तों का पालन करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें। नियमों का उल्लंघन करने या पुनः अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपराधियों से शांतिपूर्ण जीवन जीने की शपथ भी दिलवाई गई।

Related posts

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत पर विवाद —

khabarsamayper

बड़ा मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कनेरा पुलिया के पास जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹48,650 नगद व 8 मोबाइल बरामद

khabarsamayper

जिले में संचालित अवैध क्लीनिक पर होगी कार्रवाई :सीएमएचओ लखन तिवारी

khabarsamayper

Leave a Comment