Breaking Newsअन्य

उज्जैन-देवास हाईवे पर दंपती का अनोखा विरोध, घर का सामान रखकर लगाया जाम

उज्जैन-देवास हाईवे पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंपती ने अपने घर का सामान सड़क पर रखकर रास्ता रोक दिया। अचानक लगे जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

जानकारी के अनुसार, दंपती किसी समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहता था। विरोध के इस तरीके से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे।

करीब 45 मिनट तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में कलेक्टर द्वारा दंपती को समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने सड़क से सामान हटाया और यातायात बहाल हो सका।

Related posts

भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी नई बहुमंजिला बिल्डिंग, विभागों की जरूरत के अनुसार होगा स्थान आवंटन

khabarsamayper

राष्ट्र, समाज की चुनौतियों को दूर करने के प्रयासों में ही जीवन की सार्थकता: राज्यपाल कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर राजभवन में हुआ कार्यक्रम

khabarsamayper

ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर किसान भाइयों से गेहूँ का उपार्जन जारी है। जिले में अब तक 544 किसानों से 65 हजार 225 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।

khabarsamayper

Leave a Comment