Breaking Newsअन्य

दिनदहाड़े चोरी: घुवारा मेन मार्केट में अनाज व्यापारी की दुकान से 1.50 लाख रुपये उड़ाए

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुविभाग अंतर्गत भगवा थाना क्षेत्र की घुवारा चौकी के मेन मार्केट में शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई।
अनाज व्यापारी राजू जैन की दुकान से अज्ञात चोर 1 लाख 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया।
घटना के बाद व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की

khabarsamayper

नकली सोने के सिक्कों से ठगी का खुलासा, छतरपुर में दो आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

जिले में शुरू हुआ ‘आदि कर्मयोगी अभियान’: 66 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के कैडर को प्रशिक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment