Breaking Newsअन्य

इंदौर: पत्नी की शिकायत पर गांजा-स्मैक तस्करी में पति गिरफ्तार

इंदौर के मल्हारगंज इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति को गांजा और स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार को महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन कर बताया कि उसका पति बुद्ध किरण कॉलेज और आसपास के हॉस्टलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नशे का सामान सप्लाई करता है।

शिकायत मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद मल्हारगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की विवेचना जारी है।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान अभियान को मजबूती देने एवं प्रकृति, पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार मिशन के रूप में कार्य कर रही है

khabarsamayper

“नगर परिषद CMO पर गंभीर आरोप — भाजपा नेता के घर फिंकवाया कचरा, वीडियो वायरल!”

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैस्वाल ने टीएल बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश — गौशालाओं, छात्रावासों और लोन वितरण पर विशेष जोर

khabarsamayper

Leave a Comment