Breaking Newsअन्य

डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बहनें आत्मनिर्भरता एवं स्वावलम्बन के मामले में पूरे देश के लिए उदाहरण बन रही हैं। प्रदेश के 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों से जुड़कर करीब 65 लाख बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। आज प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदियां कार्यरत हैं। हम महिला उद्यमियों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारी बहनें अब फैक्ट्रियों और उद्योगों का नेतृत्व कर रही हैं।  प्रदेश के 47 प्रतिशत नए स्टार्ट-अप का नेतृत्व अब हमारी बहनों के हाथों में है। हम सभी बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार हैइसलिए यहां की बहनों को लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना के रूप में डबल खुशियां मिल रही हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर परिसरघाटीगांव में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में लाड़ली बहनों को संबोधित कर रहे थे।

Related posts

जिले भर में हुई स्वीप एक्टिविटी दूरस्थ क्षेत्र बक्स्वाहा के ग्रामों में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली 17 नवम्बर को मतदान करने का दिया गया संदेश

khabarsamayper

काम के दबाव से परेशान BLO ने खाया ज़हर, परिवार ने विभागीय अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

khabarsamayper

43वें आईआईटीएफ का मध्यप्रदेश मंडप बना प्रदेश के उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों का मंच

khabarsamayper

Leave a Comment