Breaking News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: तय हुईं तिथियां, 44 हजार जोड़ों को मिलेगा लाभ

भोपाल, 17 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश में गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के लिए वर्ष 2026-27 की तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। इस योजना के तहत 44 हजार से अधिक जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निर्धारित तिथियों में

  • अक्षय तृतीया – 19 अप्रैल 2026

  • देवउठनी ग्यारस – 20 नवंबर 2026

  • बसंत पंचमी – 11 फरवरी 2027
    शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक तिथि स्थानीय मांग एवं कलेक्टर के निर्णय अनुसार भी तय की जा सकेगी।

इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 242 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के अनुसार, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 जोड़ों की संख्या निर्धारित की गई है। प्रदेश के 55 जिलों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से बड़े पैमाने पर विवाह संपन्न कराए जाएंगे।

पिछले वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 51,899 कन्या विवाह और 28,362 निकाह संपन्न कराए गए, जिन पर 321 करोड़ 41 लाख 58 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।

योजना के तहत प्रत्येक विवाह में 49 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में तथा 6 हजार रुपये आयोजन समिति को दिए जाते हैं। इच्छुक लाभार्थी इस योजना में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।


Related posts

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान”: महिला पुलिसकर्मियों को पोक्सो, साइबर अपराध व अपराजिता अभियान का प्रशिक्षण

khabarsamayper

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुई निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

khabarsamayper

जल जीवन मिशन और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से आदिवासी अंचलों में पहुंचा विकास

khabarsamayper

Leave a Comment