अन्य

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूँ खरीदी, 19 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

भोपाल, 17 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि

इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल 2026 से गेहूँ खरीदी शुरू होगी, जबकि शेष संभागों में 7 अप्रैल से खरीदी की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित की जाएगी।

2625 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा भाव

राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूँ पर 40 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में गेहूँ की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

रिकॉर्ड पंजीयन: 19 लाख से अधिक किसान

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष के 15.44 लाख किसानों से काफी अधिक है।

जिलों में व्यापक भागीदारी

प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराया है, जिसमें
उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, देवास, सागर और रायसेन जैसे जिले प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related posts

छतरपुर पुलिस का ‘मुस्कान अभियान’ जारी: SDOP बड़ा मलहरा ने भगवा स्कूल में बच्चों को किया जागरूक

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस द्वारा मैरिज गार्डन, कार्यक्रम स्थल एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित

khabarsamayper

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां पीपीपी मोड पर बन रहे मेडिकल कॉलेज — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment