Breaking Newsअन्य

15 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस के “न्याय पथ अभियान” के तहत 15 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2011 के प्रकरण में फरार आरोपी द्रगपाल सिंह निवासी जेल रोड, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में सीएसपी अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने निर्देशन में शनिवार को बागेश्वर धाम ग्राम गढ़ा में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, होटलों और ढाबों का निरिक्षण

khabarsamayper

1000 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

khabarsamayper

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने सोमवार को जबलपुर में नगरीय निकायों के अधिकारियों की संभागीय बैठक में निर्देश दिये कि नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये आय बढ़ाने के ठोस प्रयास किये जाने की जरूरत है।

khabarsamayper

Leave a Comment