Breaking Newsअन्य

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, छतरपुर पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के प्रथम दिवस छतरपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा सभी को तंबाकू, शराब, गुटखा, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। छतरपुर पुलिस ने बताया कि 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Related posts

भोपाल में गौरव दिवस मनाया जाएगा

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में आठ दिवस में ढाई हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निराकृत

khabarsamayper

सीबीडीटी ने करदाताओं को शेड्यूल फॉरेन एसेट्स को ठीक से भरने और आईटीआर में विदेशी स्रोतों से आय की जानकारी देने में मदद हेतु आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अनुपालन-सह-जागरूकता अभियान शुरू किया

khabarsamayper

Leave a Comment