Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस सख्त: गुंडा, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों को थानों में बुलाकर दी कड़ी चेतावनी

Chhatarpur जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए Madhya Pradesh Police के निर्देश पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। Bhopal स्थित पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जेल से रिहा हुए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत छतरपुर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में चिन्हित बदमाशों को बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई और उन्हें सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने इन व्यक्तियों के वर्तमान व्यवहार, सामाजिक गतिविधियों, सोशल मीडिया एक्टिविटी, आवागमन और कार्यशैली का बारीकी से परीक्षण किया।

पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि इन बदमाशों से संबंधित सभी जानकारी संबंधित बीट एवं माइक्रोबीट पुस्तिकाओं में दर्ज हो। साथ ही नए चिन्हित अपराधियों को गुंडा रजिस्टर एवं बीट पुस्तिका में शामिल कर उनकी निरंतर निगरानी शुरू की गई है।

कुछ चिन्हित बदमाश वर्तमान में जेल में बंद हैं या जिले से बाहर हैं, जिनकी जानकारी भी एकत्रित की गई है ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

थानों में उपस्थित कराए गए सभी व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, उपद्रव या अशांति फैलाने से दूर रहें। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अपराध में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उपस्थित व्यक्तियों को शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

आंध्र प्रदेश: अस्पताल में सोते मरीज़ों के मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

khabarsamayper

भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती के ऑनलाईन पंजीयन आवेदन 7 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होकर 27 जनवरी 2025 तक किए जा सकेंगे

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

khabarsamayper

Leave a Comment