अन्य

51 फीट अष्टधातु हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

दिनांक 24 मार्च 2026 को विश्व की इकलौती 51 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित हनुमान जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
यह शोभायात्रा श्री जानराय टोरिया मंदिर से प्रारंभ होकर मोटे के महावीर से निकली और संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए चौक बाजार एवं बस स्टैंड मार्ग से होते हुए पुनः जानराय टोरिया मंदिर पर समाप्त हुई।

इस भव्य आयोजन के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण और उत्साह का माहौल देखा गया।

Related posts

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

khabarsamayper

ग्वालियर-चंबल संभाग के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

khabarsamayper

सुशासन और लोककल्याण हमारी सरकार की पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment