Breaking Newsअन्य

ईशानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पिता की हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

छतरपुर जिले के थाना ईशानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहुनिया पुरवा पनौठा में हुई सनसनीखेज घटना में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को खेत में पंचू कुशवाहा की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी गुल्लू उर्फ रामकृपाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा रहा है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

Related posts

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र श्री अनुपम राजन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

khabarsamayper

मध्यप्रदेश को विमानन में रोल मॉडल बनाने की तैयारी, उज्जैन एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान

khabarsamayper

थाना बमीठा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹35,000 के इनामी 6 आरोपी गिरफ्तार — ₹22 लाख की संपत्ति बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment