Breaking Newsअन्य

अनुशासन और फिटनेस पर जोर: छतरपुर पुलिस लाइन में जनरल परेड आयोजित

छतरपुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और शारीरिक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से जनरल परेड का आयोजन किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पुलिस बल ने अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट और विभिन्न अभ्यास प्रस्तुत किए, जिसकी सराहना की गई।

परेड कमांडर पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यालय, थानों, यातायात शाखा, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के जवान शामिल रहे।

इस तरह की परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और बेहतर बनाना है।

Related posts

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल्द से जल्द स्वीकृतियां जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश

khabarsamayper

दीपावली से बहनों को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

बड़ा मलहरा SDOP प्रकाश मिश्रा ने संभाली जिम्मेदारी, अपराधों पर अंकुश लगाने पर रहेगा जोर

khabarsamayper

Leave a Comment