Breaking Newsअन्य

नौगांव स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, कॉपर-अल्युमिनियम केबल बरामद

छतरपुर जिले की थाना नौगांव पुलिस ने स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। नगर पालिका लाइनमैन राजू रैकवार की शिकायत पर स्टेडियम में पोल से कॉपर और अल्युमिनियम केबल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को चोरी के तार बेचने जाते समय पकड़ लिया। आरोपियों के पास से स्टेडियम से चोरी किए गए कॉपर एवं अल्युमिनियम धातु के तार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ इग्गा और जितेंद्र उर्फ टाटरी निवासी नौगांव के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

छतरपुर में 10 साल पुराने वसूली-मारपीट केस का ₹7 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

‘सशक्त दिव्यांगजन’ थीम के अंतर्गत यह मेला 12 से 22 दिसंबर, 2024 तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक इंडिया गेट पर आयोजित किया जा रहा है।

khabarsamayper

एक पेड़ अपनी माँ के नाम जरूर लगाएं

khabarsamayper

Leave a Comment