Breaking Newsअन्य

ढोड़न धरना स्थल पर प्रशासन की टीम पहुंची, प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा

केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत ढोड़न बांध के समीप धरने पर बैठे ग्रामीणों से रविवार को पन्ना जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पहुंचकर विस्तृत चर्चा की। टीम में एसडीएम पन्ना संजय कुमार नागवंशी, एसडीएम अजयगढ़ आलोक मार्को सहित जल संसाधन विभाग और परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतें और आवेदन मौके पर प्राप्त कर त्वरित निराकरण का भरोसा दिया। मुआवजा भुगतान, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई वापस लेने, पुनर्वास राशि बढ़ाने और सर्वे से छूटे मकानों के मूल्यांकन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने ग्रामवार समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। साथ ही टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में धरना स्थल होने से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ग्रामीणों को धरना समाप्त करने की सलाह दी गई।

Related posts

मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सहयोग से रवीन्द्र भवन में आयोजित छह दिवसीय हरिहर राष्ट्रीय नाट्य समारोह का शुभारंभ किया

khabarsamayper

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले ने कीर्तिमान रचकर देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है

khabarsamayper

|| छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी के खेलग्राम में दो दिवसीय विशाल निःशुक्ल स्वास्थ शिविर !! भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल के 150 डॉक्टरों की टीम ने लगाया शिविर !!

khabarsamayper

Leave a Comment