Breaking Newsअन्य

कलेक्टर पार्थ जैसवाल का कदारी उपार्जन केन्द्र निरीक्षण, गेहूं सुरक्षा और भुगतान पर सख्त निर्देश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कदारी उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के मद्देनजर गेहूं को सुरक्षित ढंकने, उठाव एवं परिवहन कार्य में तेजी लाने तथा बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गेहूं की बोरियों की अलग-अलग कांटों पर तौल कराई और किसानों से चर्चा करते हुए उनके पंजीयन से विक्रय हेतु लाए गए गेहूं का मिलान किया। साथ ही किसानों के लिए पेयजल एवं छायादार व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों का भुगतान लंबित न रखा जाए और परिवहन कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर अगले दिन की योजना तैयार की जाए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

खुद पर फायर कर रचा साजिश का खेल, हत्या के प्रयास में फंसाने की कोशिश नाकाम—5 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

प्रसन्नता है कि 60 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

ग्वालियर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 76 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को भी अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर (बिना ब्याज) पर खेती-किसानी के लिये ऋण मिल सकेगा।

khabarsamayper

Leave a Comment