Breaking Newsअन्य

कूलर रिपेयरिंग के ₹800 मांगने पर खूनी हमला, 10 लोग घायल

Chhatarpur जिले के Satai थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरा धुबयाई में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार कूलर रिपेयरिंग के ₹800 मांगने पर दुकानदार और उसके परिवार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हमले में महिला और पुरुष समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

छतरपुर की बेटी का कमाल: महिला आरक्षक रीना पटेल ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

khabarsamayper

छतरपुर: शासकीय स्कूलों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

khabarsamayper

पति को गोद मे लेकर छतरपुर के कलेक्ट्रेट पहुंची पत्नी

khabarsamayper

Leave a Comment