Breaking Newsअन्य

राजनगर गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध बंदूक और कार बरामद

छतरपुर जिले की राजनगर पुलिस ने इमिलिया तिराहा गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विक्रमपुर-कर्री रोड पर हुई फायरिंग की घटना में हत्या के प्रयास और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 12 बोर की देशी बंदूक, डंडा और करीब 10 लाख रुपए कीमत की एक्सयूवी-300 कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा 5 जून को उज्जैन में ‘स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट’ का आयोजन किया जायेगा

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल 30 मार्च को उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे।

khabarsamayper

पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर परिसर में आजीविका स्वाद संगम (दीदी कैंटीन) का शुभारम्भ

khabarsamayper

Leave a Comment