Breaking Newsअन्य

तरबूज-खरबूज की उन्नत खेती करने वाले प्रगतिशील किसान सम्मानित

छतरपुर में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत तरबूज एवं खरबूज की उन्नत खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने वाले किसानों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

उद्यानिकी विभाग के अनुसार जिले के किसान ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक का उपयोग कर जायद फसल के रूप में तरबूज-खरबूज की सफल खेती कर रहे हैं। इससे पानी की बचत के साथ उत्पादन और आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

जानकारी के मुताबिक प्रति एकड़ करीब 125 से 130 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जबकि किसानों को लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ मिल रहा है। किसानों द्वारा उत्पाद स्थानीय मंडियों एवं आसपास के गांवों में विक्रय किए जा रहे हैं।

सम्मानित किसानों में महेंद्र प्रताप सिंह लोधी, देशराज पटेल, बब्लू कुशवाहा, अवधनरेश रैकवार, खेमचंद्र कुशवाहा एवं हरिशंकर चौबे शामिल रहे।

Related posts

‘सेफ क्लिक 2.0’ के नवें दिन बाजारों में साइबर सुरक्षा का संदेश

khabarsamayper

रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने पहना लहंगा — पुलिस ने निकाला जुलूस, देखने उमड़ी भीड़

khabarsamayper

मुख्यमत्री की मंशानुरुप विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई अलग-अलग स्थानों पर 8 जनजातीय दलों के द्वारा दी गई प्रस्तुति

khabarsamayper

Leave a Comment