Breaking Newsअन्य

बमीठा में तूफान का कहर, तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरे और बिजली व्यवस्था ठप

छतरपुर जिले के बमीठा क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। महज 5 मिनट चली तेज आंधी और बारिश के कारण बमीठा-खजुराहो मार्ग पर एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए।

तेज हवाओं के चलते कई जगह बिजली के तार टूट गए, जबकि टीन शेड भी उड़ गए। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और कई इलाकों में अंधेरा छा गया।

सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम रास्ता साफ कराने तथा बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई है।

Related posts

गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने अवैध वसूली के लिए मारपीट कर फरार दो आदतन अपराधियो को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार*

khabarsamayper

CM डॉ. मोहन यादव का छतरपुर दौरा, ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का करेंगे शुभारंभ

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक, ई-समंस और वारंट की शत-प्रतिशत तामीली पर जोर

khabarsamayper

Leave a Comment