Breaking Newsअन्य

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, तीन महीने में करीब 1300 रुपये की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिसके तहत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 44 रुपये तक का इजाफा हुआ है। बढ़ती कीमतों का असर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसाय और आम उपभोक्ताओं पर पड़ने लगा है।

नई दरों के अनुसार Bhopal में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3116.50 रुपये, Indore में 3222.50 रुपये, Jabalpur में 3290 रुपये, Gwalior में 3338.50 रुपये और Ujjain में 3250 रुपये हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम करीब 1300 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इससे पहले 1 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ते रेट का सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं और होटल-रेस्टोरेंट के खर्चों पर पड़ रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि गैस की बढ़ती कीमतों के कारण भोजन की लागत बढ़ गई है। भोपाल सहित कई शहरों में खाने की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं जुलाई तक प्रदेश में बड़ी संख्या में शादियां प्रस्तावित हैं, ऐसे में कैटरिंग और आयोजन से जुड़े खर्च भी बढ़ने की संभावना है।

Related posts

khabarsamayper

एमसीबीयू मैं अब होटल मैनेजमेंट और पर्यटन कोर्सों को मिली हरी झंड़ी —

khabarsamayper

रेलवे में निकली सीधी भर्ती —

khabarsamayper

Leave a Comment