Breaking Newsअन्य

₹5 हजार का इनामी जालसाजी आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद

छतरपुर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी भूपेंद्र कुशवाहा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम टटम, थाना महाराजपुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में पहले ही पांच आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी और जालसाजी में प्रयुक्त लैपटॉप भी बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related posts

मिर्जापुर: चुनार स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय कालका एक्सप्रेस की चपेट में आईं महिलाएं, 6 की मौत

khabarsamayper

21 महीने बाद खुला पति का झूठ, ग्वालियर की महिला इंजीनियर से शादी में बड़ा धोखा

khabarsamayper

PM मोदी: जनजातीय वीरों का आज़ादी में योगदान अतुलनीय, इतिहास ने न्याय नहीं किया

khabarsamayper

Leave a Comment