Breaking Newsअन्य

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के 11वें दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम सुरक्षा समितियों ने संभाली जागरूकता की कमान

छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के 11वें दिन जिलेभर के थाना एवं चौकी परिसरों सहित विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, युवाओं पर इसके असर और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

छतरपुर पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास, सौर ऊर्जा क्षेत्र में मिली बड़ी उपलब्धि

khabarsamayper

सिकल सेल उन्मूलन के लिए जनजागरूकता जरूरी: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

प्रगति प्रौद्योगिकी और शासन के अद्भुत संयोजन का प्रतिनिधित्व करती है, यह सुनिश्चित करती है कि बाधाएं दूर हों और परियोजनाएं समय पर पूरी हों: प्रधानमंत्री

khabarsamayper

Leave a Comment