Breaking Newsअन्य

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, दिशा लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों ने किया जागरूक

छतरपुर पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने आकाशवाणी तिराहा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। छतरपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Related posts

किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने की तैयारी, CM मोहन यादव बोले- किसानों की समृद्धि हमारा संकल्प

khabarsamayper

नववर्ष पर छतरपुर पुलिस का नवाचार, “ग्राम सुरक्षा पथ” अभियान का ग्राम चौका से शुभारंभ

khabarsamayper

खाद वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, कई अधिकारियों को नोटिस

khabarsamayper

Leave a Comment