Breaking Newsअन्य

MP में औसत से 15% कम बारिश, CM मोहन यादव ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस मानसून अब तक औसत से करीब 15 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कम बारिश वाले जिलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में बताया गया कि 1 जून से 10 अगस्त के बीच सामान्य 571 मिमी के मुकाबले प्रदेश में 483 मिमी बारिश दर्ज हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 513.20 मिमी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 459.80 मिमी वर्षा हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असामान्य बारिश की स्थिति में किसानों और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। वहीं प्रदेश में धान की करीब 84 प्रतिशत बोवनी पूरी हो चुकी है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

एसपी अगम जैन का लवकुशनगर दौरा, एसडीओपी कार्यालय व थाना का किया औचक निरीक्षण

khabarsamayper

उमंग सिंघार के “दलाली” वाले बयान पर वीडी शर्मा का बड़ा हमला, बोले- पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांकें

khabarsamayper

ग्वालियर : लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

khabarsamayper

Leave a Comment