Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब और महिंद्रा कैंपर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

छतरपुर जिले के थाना बमनौरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लीटर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा कैंपर को जब्त किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रूपेश उर्फ आकाश राय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी पहले से ही मारपीट के मामले में अपराधी रहा है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

Related posts

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

उज्जैन को मिली ई-बस और दर्शन सेवा की सौगात, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

khabarsamayper

पुणे में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को रौंदा, आरोपी पुलिसकर्मी निकला

khabarsamayper

Leave a Comment