छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत सुकवां में सीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनी दो सड़कों में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके चलते सड़कें कुछ ही समय में उखड़ने लगीं। शिकायत में यह भी आरोप है कि पंचायत की शासकीय राशि बिना कार्य के सरपंच के रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों के खातों में स्थानांतरित की गई। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
