Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ढिलापुर के पास 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो गांजा बरामद

मुख्यमंत्री के निर्देश और नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना ओरछा रोड पुलिस ने ग्राम ढिलापुर के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 3 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी कुल कीमत करीब ₹90,000 बताई जा रही है, जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज पटेल (ग्राम पलयन पुरवा) और रामकरन पटेल (ग्राम देवकुलिया) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

कृषि वर्ष 2026: जिले में कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेंगी आधुनिक खेती की जानकारी

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने वैवाहिक सीजन में बढ़ाई सुरक्षा, होटल और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

khabarsamayper

22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय रेडीमेड गारमेंट पार्क, गदाईपुरा “कार्यालय परिसर” ग्वालियर में सांयकाल 4 बजे तक किया जा रहा है,

khabarsamayper

Leave a Comment