Breaking Newsअन्य

80 पेटी अवैध शराब कांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार! ₹5 हजार का था इनाम, 720 लीटर शराब हुई थी जब्त

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम तलवापुरा में 80 पेटी अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी निकेश राय को गिरफ्तार किया है।

अक्टूबर 2025 में पुलिस ने खेत से करीब 720 लीटर अवैध शराब, कीमत करीब ₹5 लाख बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि निकेश राय फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related posts

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व की तरह मनाएं: CM मोहन यादव, कांवड़ियों की सुविधाओं पर भी दिए निर्देश

khabarsamayper

अहमदाबाद पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री

khabarsamayper

भोपाल में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

khabarsamayper

Leave a Comment