छतरपुर के लवकुशनगर में टेलीग्राम के जरिए वर्क फ्रॉम होम, गूगल रेटिंग और ऑनलाइन टास्क का झांसा देकर 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अधिक कमाई का लालच देकर फरियादी से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवाए।
पुलिस ने अयान खान और सोनाली जैन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹62 हजार नकद, 2 मोबाइल फोन, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।
