Breaking Newsअन्य

गल्ला मंडी की दुकान से चांदी के सिक्के चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 51 सिक्के बरामद

छतरपुर के प्रताप मार्केट गल्ला मंडी की एक दुकान से चांदी के सिक्के चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रोहित रैकवार उर्फ चुवन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से करीब 60 ग्राम वजन के 51 चांदी के सिक्के, जिनकी अनुमानित कीमत ₹15 हजार है, बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी और अवैध हथियार समेत 4 अपराधों में लिप्त रहा है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई CSP अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन और कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related posts

मंत्रि-परिषद के अहम निर्णय : हेलीकॉप्टर सेवा, ताप विद्युत गृह और चिकित्सा शिक्षा को नई मंजूरी

khabarsamayper

श्रद्धालुओं के लिए समुचित और प्रभावी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

khabarsamayper

विषाणु संक्रमण प्रतिरोध अभ्यास 2.0 के तहत जिले में अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment