सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत छतरपुर के शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के 12 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। परिणाम में शासकीय बापू महाविद्यालय नौगांव की पूनम पाठक प्रथम, जे.के. कॉलेज ऑफ लॉ लवकुशनगर की संस्कृति चौरसिया द्वितीय और शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय छतरपुर की आशिता पांडे तृतीय रहीं।
