छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पुछी में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी परिवार के दिल्ली में मजदूरी के लिए जाने के दौरान घर में चोरी हुई थी। जांच में पुलिस ने 4 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया, जिनमें एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीतल के बर्तन, मिक्सी, मिक्सी जार और प्रेस समेत करीब ₹30 हजार की सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
