आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में डंपर चालक आकाश (25) और क्लीनर करुआ (24) की मौत हो गई। कंटेनर चालक और एक बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, जबकि हादसे के कारण हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
