छतरपुर के बमनौरा थाना पुलिस ने ग्राम बहादुरपुर में छापा मारकर भूसे वाले घर से 8 पेटी यानी करीब 72 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की कीमत करीब ₹44 हजार है। मामले में रामफल यादव को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
